{"_id":"66ab8d2e38cc73785309ef8f","slug":"wrong-dredging-is-causing-damage-govind-kullu-news-c-89-1-ssml1012-127920-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत ड्रेजिंग से हो रहा नुकसान : गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत ड्रेजिंग से हो रहा नुकसान : गोविंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री ने कहा, सरकार ने चहेते ठेकेदारों को दिए खनन के कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली/कूल्लू। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि ब्यास में हुई गलत ड्रेजिंग से रिहायशी इलाकों को नुकसान हो रहा है। ड्रेजिंग के बजाय ब्यास में खनन किया गया। इसके परिणाम नदी के तट पर बसे लोगों को भुगतने पड़ रहे हैं।
पूर्व मंत्री बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद आलूग्राउंड में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने मनाली में बिंदु ढांक से पलचान तक हुए नुकसान का जायजा लिया। कहा कि पिछले साल की बाढ़ के बाद ब्यास में ड्रेजिंग करने की जरूरत महसूस हुई थी लेकिन, कांग्रेस सरकार ने ड्रेजिंग सही तरीके से नहीं करवाई।
अपने चहेते ठेकेदारों को ड्रेजिंग का कार्य सौंपा। ठेकेदारों ने सिर्फ कमाई के लिए कार्य किया। उन्होंने मांग की है कि नुकसान को कम करने के लिए सरकार और प्रशासन को जल्द कार्य करना चाहिए। कुल्लू में पत्रकार वार्ता में गोविंद सिंह ने कहा कि कुल्लू से मनाली तक सुरक्षित सड़क बनाने के लिए डीपीआर बन रही है। इस पर करीब 500 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। कहा कि इस बारे में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा गया है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी अमित सूद व मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर मौजूद रहे। संवाद