{"_id":"68f9005a5643422cf60e2a2a","slug":"worshiping-lord-vishwakarma-the-tools-were-given-rest-kullu-news-c-89-1-klu1001-159849-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर औजारों को दिया विश्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर औजारों को दिया विश्राम
Wed, 22 Oct 2025 09:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 22 Oct 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में विश्वकर्मा वेलफेयर सोसायटी ने बुधवार को विश्वकर्मा दिवस मनाया।
इस दौरान शिल्पकारों और कारीगरों ने मिलकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया और अपने कारीगरी में नई कुशलता लाने का भी आग्रह किया। विश्वकर्मा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बॉबी ने बताया कि हर साल गोवर्धन पूजा के साथ विश्वकर्मा दिवस मनाया जाता है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया जाता है।
खास बात यह है कि इस दिन कारीगरों की ओर से कोई भी काम नहीं किया गया। सभी कारीगरों और शिल्पकारों ने अपने-अपने औजारों का पूजन किया। एक दिन के लिए उन्हें भी विश्राम दिया। कारीगर मस्त राम ने कहा कि वह मंडी से दशहरा उत्सव में दुकान लगाने के लिए आए हैं और यहां समिति के सदस्यों के साथ मिलकर उन्होंने भी विश्वकर्मा पूजन किया। आज के दिन कोई भी कारीगर या शिल्पकार काम नहीं करता है। अपने-अपने औजारों का पूजन कर उन्हें एक दिन का विश्राम देता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी इसका निर्वहन किया जा रहा है। संवाद