फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Workshop on the Conservation of Himalayan Wild Pollinators

Kullu News: हिमालयी जंगली परागणकर्ताओं के संरक्षण पर कार्यशाला

Sat, 19 Sep 2026 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Workshop on the Conservation of Himalayan Wild Pollinators
कुल्लू। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण जोधपुर ने जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के सहयोग से हिमालयी जंगली परागणकर्ताओं (भौंरों) के संरक्षण को लेकर फील्ड कार्यशाला आयोजित की। इसमें महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विभागों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को परागणकर्ता पारिस्थितिकी, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की टिकाऊ पद्धतियों की व्यावहारिक जानकारी देना था। कार्यक्रम राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन समर्थित अनुसंधान परियोजना के तहत आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को हिमालयी भौंरों के पारिस्थितिक और कृषि महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही जलवायु परिवर्तन, आवास क्षरण और जैव विविधता में कमी से परागणकर्ताओं पर पड़ रहे प्रभावों से अवगत करवाया गया। कार्यशाला का संचालन शोध सहयोगी डॉ. इशाक मजीद शाह और डॉ. मुजफ्फर रियाज ने डॉ. आरएच रैना की देखरेख में किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली, वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. साक्षी राणा और प्राणी विज्ञान विभाग की प्रो. मोनिका परशीरा ने कहा कि हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता और जैव विविधता बनाए रखने के लिए जंगली परागणकर्ताओं का वैज्ञानिक अध्ययन, नियमित निगरानी और संरक्षण जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed