फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Workshop on Promotion of India Handloom Brand

Kullu News: इंडिया हैंडलूम ब्रांड के संवर्धन पर कार्यशाला

Sat, 28 Feb 2026 10:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Workshop on Promotion of India Handloom Brand
कुल्लू। वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत टैक्सटाइल्स कमेटी ने शनिवार को पिरड़ी में कार्यशाला का आयोजन किया। इसका विषय इंडिया हैंडलूम ब्रांड का संवर्धन रहा। टैक्सटाइल्स कमेटी के अधिकारी राजीव कुमार ने इंडिया हैंडलूम ब्रांड (आईएचबी) की अवधारणा, उद्देश्य, लाभ, पंजीकरण की पात्रता, मानदंड, उत्पादों की सूची, आवेदन प्रक्रिया तथा स्थल सत्यापन की विधि पर जानकारी दी। राष्ट्रीय स्तर पर आईएचबी की सफल कहानियां साझा की गईं, ताकि संबंधित एजेंसियां विशिष्ट उत्पादों एवं उनसे जुड़ी अर्थव्यवस्था के समग्र विकास के लिए अपनी गतिविधियों में समन्वय स्थापित कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के 2,240 ब्रांड विशिष्ट उत्पाद की श्रेणी में पंजीकृत हैं। कार्यशाला का उद्देश्य राज्य सरकार की कार्यान्वयन एजेंसियों को इंडिया हैंडलूम ब्रांड संबंधी आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रियाओं से अवगत करवाना रहा। इस दौरान बुनकर सेवा केंद्र कुल्लू के सहायक निदेशक विनय कुमार, टैक्सटाइल डिजाइनर किरण कुमार हांसदा, भुट्टिको के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed