फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   workers who came for the season will have covid test

अब सेब व मटर सीजन को आए मजदूरों के भी होंगे कोविड टेस्ट

Sat, 31 Jul 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
workers who came for the season will have covid test
रोशन ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में सेब व मटर सीजन के लिए बाहरी राज्यों व नेपाल से आए मजदूरों की सूची अब प्रशासन को देनी होगी। इसके बाद मजदूरों का कोविड टेस्ट होगा। इसको लेकर प्रशासन ने सभी पंचायत सचिवों को पत्र जारी किया है। जिलावासी अब पंचायत सचिव को कामगारों का पूरा ब्यौरा देंगे। प्रदेश में अब कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया है।

जिला कुल्लू में भी पिछले दो दिनों में कोरोना के करीब 50 नए केस आए हैं। प्रदेश में इन दिनों सेब का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाहरी राज्यों समेत नेपाली मूल के हजारों लोग काम के लिए प्रदेश में पहुंचे हैं। लेकिन वे बिना किसी टेस्ट के गांव-गांव पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब सरकार और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों के जरिये अभी पंचायत सचिवों को पत्र जारी कर सभी पंचायतों में सेब व मटर सीजन के लिए आए प्रवासी और नेपाली कामगारों की सूची मांगी है। पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव-गांव में जाकर कोविड के टेस्ट किए जा रहे हैं। लेकिन टेस्ट करवाने के लिए प्रदेश के बाहर से आए मजदूरों की सूचना उपलब्ध नहीं हो रही है। किस पंचायत में कहां और कितने मजदूर रह रहे हैं, इसका पता नहीं चल रहा है। ऐसे में मजदूर, पंचायत, गांव और मकान मालिक का नाम तथा फोन नंबर सहित देना होगा, जिससे इन सभी मजदूरों के कोरोना के टेस्ट लिए जा सकें। उधर, बीडीओ कुल्लू जयबंती ठाकुर ने कहा कि नेपाल में कोरोना के केस बढ़ गए हैं। सेब सीजन को देखते हुए बाहरी राज्यों व नेपाल के कामगारों की सूची पंचायत सचिवों से मांगी गई है, जिससे उनकी सैंपलिंग की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed