फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Workers should take a lesson from defeat in by-elections: Govind

उपचुनाव में हार से भाजपा कार्यकर्ता सबक लें : गोविंद

Thu, 02 Dec 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Workers should take a lesson from defeat in by-elections: Govind
सर्किट हाउस कुल्लू में भाजपा की बैठक में भाग लेते सदस्य। - फोटो : Kullu
कुल्लू। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि 2022 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में पुन: भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मिशन रिपीट को अमलीजामा पहनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों से जमीन स्तर पर कार्य करने की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहना होगा। यह बात उन्होंने ढालपुर में हुई जिला भाजपा कुल्लू की बैठक में कही।
विज्ञापन

गोविंद ने कहा कि लोकसभा उपचुुनाव में हुई हार भी 2022 में कार्यकर्ताओं के लिए सबक है। आने वाले समय में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करके 2022 की विजय सुनिश्चित करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अलग-अलग मुद्दों के साथ मंडी उपचुनावों में मिली हार पर भी चर्चा की गई। भीमसेन ने संगठन को मजबूत करने की बात कही। पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा विषय पर मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा ने प्रकाश डाला और अध्यक्षों से इस विषय पर फीडबैक ली।
विज्ञापन

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में जिला भाजपा प्रभारी संजीव कटवाल ने जानकारी दी। राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री अखिलेश कपूर व जोगिंदर शुक्ला ने प्रस्तुत किया। बैठक में विधायक किशोरी लाल सागर, सुरेंद्र शौरी, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, धनेश्वरी ठाकुर, सह प्रभारी नरेश चंदेल, उपाध्यक्ष अमर ठाकुर, तरुण बिमल, दुर्गा सिंह ठाकुर, बलदेव महंत, ठाकुर चंद, महेंद्र ठाकुर, रुक्मिणी जोशी आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed