{"_id":"69ceaa44a0667a54c005e85b","slug":"work-on-restoration-of-the-gramphoo-kaza-road-from-lahaul-side-will-begin-today-kullu-news-c-399-1-sml1012-450375-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल की तरफ से ग्रांफू-काजा सड़क बहाली का आज से होगा काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल की तरफ से ग्रांफू-काजा सड़क बहाली का आज से होगा काम शुरू
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। स्पीति को मनाली से जोड़ने वाले ग्रांफू-काजा मार्ग की बहाली का कार्य लाहौल की तरफ से शुक्रवार को शुरू हो जाएगा। सीमा सड़क संगठन के अधीन धारीवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी ग्रांफू छोर से बर्फ हटाने का अभियान शुरू करेगी।
कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह विधिवत पूजा-पाठ के साथ कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो सड़क को जल्द बहाल कर दिया जाएगा। स्पीति के लोसर की ओर से बर्फ हटाने का कार्य पहले से ही जारी है। अब ग्रांफू-काजा मार्ग पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा।
करीब 205 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग के बंद होने से सर्दियों के दौरान स्पीति घाटी का संपर्क लाहौल और मनाली से कट जाता है। अब सड़क बहाली को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों में काफी उम्मीदें हैं। स्पीति के लोगों की और से लगातार प्रशासन और सरकार पर सड़क जल्द खोलने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं बीआरओ ने इस बार समय से पहले मार्ग बहाल करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
मार्ग खुलने के बाद पर्यटक मनाली होते हुए सीधे काजा तक पहुंच सकेंगे, जिससे घाटी में पर्यटन गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि वह सड़क बहाली को लेकर लगातार बीआरओ अधिकारियों के संपर्क में हैं और कार्य में तेजी लाई जा रही है।