फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women will grace the carnival with a dance-fashion show.

Kullu News: नाटी-फैशन शो से कार्निवल की शोभा बढ़ाएंगी महिलाएं

Thu, 08 Jan 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 08 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Women will grace the carnival with a dance-fashion show.
झांकी में नशा निवारण, स्वच्छता और अन्य जागरूकता का भी देंगी संदेश
विज्ञापन

रस्साकशी में भी दिखाएंगी प्रतिभा, पहले दिन निकाली जाएगी झांकी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मनाली में होने वाले विंटर कार्निवल में ऊझी घाटी के महिला मंडल नशा निवारण, स्वच्छता से लेकर अन्य जागरूकता संदेश देंगे। विंटर कार्निवल में पहले दिन झांकी निकाली जाएगी।
झांकी में महिला मंडलों के लिए पुरानी संस्कृति, घरेलू हिंसा, नशा निवारण, मोबाइल के दुष्परिणाम, स्वच्छता, जैविक खेती, आपदा, पर्यटन संबंधी गतिविधियां, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के तहत स्वयं सहायता समूहों की उपलब्धियां विषय रखे गए हैं। नशा वर्तमान में युवा पीढ़ी के लिए जहर बनता जा रहा है। महिलाओं का नशे के खिलाफ संदेश युवाओं को जागरूक करने का काम करेगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि मनाली का विंटर कार्निवल राष्ट्रीय स्तर का होता है। यहां से जाने वाले संदेश का प्रभाव भी अधिक होगा। खास बात यह है कि झांकी में महिला मंडल के 12 सदस्य होना जरूरी है। साथ ही महिला मंडल की सदस्य रस्साकशी, महिला मंडलों की कुल्लवी नाटी और महिला मंडल फैशन शो की शोभा भी बढ़ाएंगी। रस्साकशी में 10 सदस्य, कुल्लवी नाटी में 10 से 12 सदस्य जबकि महिला मंडल फैशन शो में 10 सदस्य होनी चाहिए। महिला मंडलों के लिए झांकी प्रतियोगिता अनिवार्य है। नग्गर खंड पंचायत समिति के चेयरमैन खेख राम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं की विंटर कार्निवल में अहम भूमिका रहती है। महिलाएं विंटर कार्निवल में होने वाली झांकी में नशा निवारण, स्वच्छता और अन्य जागरूकता संदेश देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed