फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women took steps towards chemical free farming

Kullu News: महिलाओं ने रसायन मुक्त खेती की तरफ बढ़ाए कदम

Mon, 15 Jul 2024 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
Women took steps towards chemical free farming
प्राकृतिक खेती के लिए अनुदान दे रही सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। फल, सब्जियों एवं खाद्यान्न में रसायनों के बढ़ते प्रयोग को देखते हुए कुल्लू की कृषक महिलाएं प्राकृतिक कृषि की तकनीक अपना रही हैं। इन महिलाओं ने प्राकृतिक कृषि अपना कर जहर मुक्त खेती-बागवानी की तरफ कदम बढ़ाया है। बाजार में बढ़ती मांग को पूरा कर अच्छी आमदनी भी कमा रही हैं।
ग्राम पंचायत हॉट की महिला कृषक मीरा देवी ने कहा कि वह दो साल से प्राकृतिक खेती कर रही हैं। पिछले वर्ष इसका प्रशिक्षण लिया था। विभाग की सहायता से देसी गाय भी खरीदी है। इसके गोबर और गोमूत्र से वह स्वयं ही जीवामृत, वीजामृत इत्यादि बनाती हैं और इनका प्रयोग करती हैं। कृषक महिला बबली ने ढाई बीघा में अनार की खेती प्राकृतिक रूप से शुरू की है। इसमें रसायनों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। बाजार जाने वाले प्राकृतिक उत्पाद अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

खोखन गांव की महिला कृषक हीरामणि ने कहा कि वह पांच बीघा भूमि में 2018 से प्राकृतिक कृषि कर रही हैं। इसके बेहतर परिणाम आए हैं। उन्होंने कहा कि रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती आज के युग की आवश्यकता है। आत्मा परियोजना की डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर डाॅ. बिंदु शर्मा का कहना है कि किसान सभी घटकों जीवामृत, घन जीवामृत, ब्रह्मास्त्र इत्यादि का प्रयोग प्राकृतिक रूप से कृषि करने के लिए कर रहे हैं। सरकार उन्हें अनुदान भी दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed