फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women showcased ancient culture through fashion show

Kullu News: महिलाओं ने फैशन शो से दिखाई पुरातन संस्कृतिक की झलक

Thu, 22 Jan 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 Jan 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Women showcased ancient culture through fashion show
महिला मंडलों के कैटवॉक पर ठहरी नजर, झूमे दर्शक
विज्ञापन

घरेलू कामकाज छोड़ महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का दिखाया दम


महिलाओं ने रैंप पर रंग भरे कुल्लवी परंपरा के रंग

पट्टू और परंपरा की चमक, रैंप पर महिलाओं का दम


महिलाओं के फैशन शो में दिखी कुल्लवी परंपरा की झलक

संजय भारद्वाज

मनाली। आईत्री, धागे से गोला (रेटू) बनाने का डोल, ऊन कातने की तकली, सामान रखने का भोलडू... जैसे विलुप्त हो रहे साजो सामान के साथ महिलाएं रैंप पर उतरीं तो नजरें ठहर सी गईं।
मौका था, राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के तीसरे दिन आयोजित फैशन शो प्रतियोगिता का। भाऊआ रूपीये ओ खेलदी ऐजे..., चंद्रामणिए तेरे ग्रां,.. जैसे कुल्लवी गीतों की धुन के बीच पारंपरिक परिधानों में सजकर महिलाओं का कैटवाक हुआ तो दर्शकदीर्घा में दर्शक अपनी जगह पर थिरक उठे।
विज्ञापन

फैशन शो का आयोजन लगभग पौने छह बजे किया गया। कुल छह महिला मंडल की महिलाएं रैंप पर उतरीं और कुल्लवी संस्कृति की झलक दिखाई। मनुरंगशाला में महिला मंडलों की फैशन शो प्रतियोगिता में कुल्लू की पुरातन संस्कृति और रहन-सहन की झलक देखने को मिली। तीन महिला मंडलों ने फैशन शो में न केवल पुरातन पहनावा, बल्कि 70 के दशक तक के रहन-सहन, खान-पान, कृषि और बागवानी में उपयोग होने वाले उत्पादों का प्रदर्शन भी किया। सर्दियों में पट्टू बनाने में प्रयोग होने वाले सामान का भी बखूबी प्रदर्शन किया गया। इनमें ऐसे उत्पाद भी शामिल रहे, जो आज के दौर में विलुप्त हो चुके हैं या फिर विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग-बिरंगे विभिन्न डिजाइन के कुल्लवी पट्टू पहनकर महिलाओं ने फैशन शो के माध्यम से कुल्लू की पुरातन संस्कृति का प्रदर्शन किया। फैशन शो से मनुरंगशाला पुरातन संस्कृति के रंग में रंग गई। पारंपरिक परिधानों पट्टू, धाठू में सजकर महिलाओं ने रैंप पर कैटवाक किया। महिला मंडल के फैशन शो में महिलाओं ने घरेलू कामकाज को छोड़ अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। महिला सशक्तीकरण की दिशा में महिलाओं ने कैटवाक कर यह बताया कि कुल्लू की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। इस प्रतियोगिता में भगवती महिला मंडल मनु नगर, महिला मंडल लरांकेलो, महिला मंडल बडेहता शनाग, मां दुर्गा महिला मंडल मनाली, सरस्वती महिला मंडल शुरू, भुवनेशवरी महिला मंडल जगतसुख ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed