फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women Hostel will build in Kullu

कुल्लू में बनेगा वुमेन हॉस्टल : शांडिल

Wed, 03 Feb 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 03 Feb 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
Women Hostel will build in Kullu

जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद के सम्मेलन कक्ष में विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने की। इस दौरान मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के साथ-साथ उनके सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्प है। डॉ. शांडिल ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत इस वित्त वर्ष के दौरान 32 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना के तहत गरीब बेटियों की शादी पर 25-25 हजार की आर्थिक मदद दी जाती है। उन्होंने बताया कि मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के लिए राज्य में चालू वित्त वर्ष के लिए 59 लाख का बजट रखा गया है। इसमें से अभी तक 34 लाख खर्च करके कुल 1274 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।
विज्ञापन


 इस योजना के तहत गरीब महिलाओं की बेटियों को 18 वर्ष की आयु तक तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। शांडिल ने कहा कि जिला मुख्यालय कुल्लू में कामगार महिलाओं को बेहतर आवास उपलब्ध करवाने के लिए 64 लाख की लागत से वर्किंग वुमेन हॉस्टल बनाया जाएगा। बेटी है अनमोल योजना के तहत जिला में 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना में गरीब परिवार में जन्मी बेटियों के नाम बैंक या डाकघर में दस हजार रुपये जमा करवाए जाते हैं। जिला में अभी तक 191 बालिकाओं के नाम धनराशि जमा करवाई जा चुकी है। इसी योजना के तहत छात्राओं को बारहवीं कक्षा तक प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांडिल ने बताया कि जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर इस वर्ष 21 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां कुल 22.606 लोगों को यह पेंशन दी जा रही है। गृह निर्माण अनुदान योजना के तहत 160 एससी परिवारों को एक करोड़ 20 लाख की धनराशि आवंटित की गई है। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत जिला के 54 परिवारों को 10 लाख 80 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा पात्र लोगों तक इनका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यकारी उपायुक्त विनय सिंह, जिला कल्याण अधिकारी प्रताप नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश शर्मा, कांग्रेस नेता भुवनेश्वर गौड़, पांचों खंडों के सीडीपीओ व तहसील कल्याण अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed