फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women gathered to submit the forms of Sukh Samman Nidhi

Kullu News: सुख सम्मान निधि के फॉर्म जमा करवाने के लिए जुटीं महिलाएं

Thu, 20 Jun 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Women gathered to submit the forms of Sukh Samman Nidhi
तहसील कल्याण अ​धिकारी कार्यालय के बाहर फार्म जमा करने के लिए लगी भीड़।
कुल्लू। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 1500-1500 रुपये की राशि के लिए फार्म जमा किए जा रहे हैं। फार्म जमा करवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

वीरवार को तहसील कल्याण अधिकारी कुल्लू के कार्यालय में फॉर्म जमा करवाने वाली महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाएं लाइनों में फार्म जमा करवाने के लिए खड़ी रहीं और अपनी बारी के इंतजार के बाद फार्म जमा करवाए। कुछ महिलाओं के फार्म में कमी पाए जाने पर इन्हें दुरुस्त करने को कहा गया।
विज्ञापन

दोपहर तक यहां पर फार्म करवाने आई महिलाओं के चलते खूब चहल पहल बनी रही। योजना के तहत 18 से 59 वर्ष की आयु की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की राशि दी जाएगी। इसके लिए महिलाएं फार्म जमा करवा रही हैं। तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में कर्मचारी भी इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के फार्म लिए जाने के चलते व्यस्त नजर आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed