फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Woman who went to cut grass in Sainj died due to fall, Fell down from the hill due to loss of balance, police visited the spot

सैंज में घास काटने गई महिला की गिरने से मौत 15-53-16

Tue, 28 Sep 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman who went to cut grass in Sainj died due to fall, Fell down from the hill due to loss of balance, police visited the spot
न्यूली (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाली सैंज घाटी की ग्राम पंचायत शैंशर में घास काटने गई महिला की गिरकर मौत हो गई है। महिला ढलानदार घासनी में घास काट रही थी। संतुलन बिगड़ने के कारण पहाड़ी से नीचे गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सैंज पुलिस थाना से टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल बंजार लाया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत शैंशर प्रधान मथुरा देवी, उपप्रधान रोशन लाल ने कहा कि मंगलवार सुबह 48 वर्षीय सवित्रा देवी पत्नी खेमराज, गांव खाइण, कुल्लू घास काटने गई थी, जिसकी गिरने के कारण मौत हो गई है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि महिला असंतुलित होकर मुंह व सिर के बल गिरी, जिससे उसकी जान गई। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि सैंज की शैंशर पंचायत में महिला की गिरने से मौत हुई है। परिजनों ने महिला की मौत पर किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। बंजार अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed