फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Woman murdered in Jagatsukh, Manali; body found in garden

Kullu News: मनाली के जगतसुख में महिला की हत्या, बगीचे में मिला शव

Mon, 09 Feb 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 09 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered in Jagatsukh, Manali; body found in garden
गला घोंटकर हत्या की आशंका, अभी तक नहीं हो पाई महिला की पहचान
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर जगतसुख में एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक महिला के गले में निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर महिला की हत्या की गई है।
मौके की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक देखने में महिला नेपाली मूल की लग रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जगतसुख में एक बगीचे में एक महिला का शव देखा गया। गांव से लगभग एक किलोमीटर नीचे ब्यास नदी की ओर दिखे शव की दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शव की बारीकी से जांच की गई तो मामला हत्या का लगा। महिला के गले पर निशान पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मदन शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश शर्मा और थाना प्रभारी मनीष शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उधर, इस बारे में थाना प्रभारी मनाली मनीष शर्मा ने बताया कि अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि देखने में महिला नेपाली मूल की प्रतीत हो रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
देवभूमि में 40 दिन में पांच हत्याओं से सनसनी
कुल्लू जिले की शांत वादियों में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनवरी के महीने में हत्या की चार वारदातों ने देवभूमि में सनसनी फैला दी थी। अब एक बार फिर मनाली के जगतसुख में महिला की हत्या ने सनसनी फैला दी है। इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। जिले में नए साल के 40 दिन के भीतर 5 हत्याएं हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed