फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Woman kills husband by hitting him with rod in Mahili

Kullu News: माहिली में रॉड से वार कर महिला ने की पति की हत्या

Mon, 13 May 2024 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 13 May 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
Woman kills husband by hitting him with rod in Mahili
पतलीकूहल (कुल्लू)। पुलिस थाना पतलीकूहल से सटे माहिली में एक महिला ने पति के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई है। महिला फलोत्पादक मंडल भवन माहिली में बतौर चौकीदार तैनात थी। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अशोक कुमार (40), पुत्र रत्न लाल गांव गिलासी, डाकघर दाभला, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर ट्रैक्टर चालक था।वह 36 वर्षीय अपनी पत्नी निकिता के साथ रहता था। निकिता कुल्लू फलोत्पादक मंडल भवन माहिली नग्गर में बतौर चौकीदार तैनात थीं। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि बाथरूम में फिसलने से उसकी पति की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस को शव देखकर कुछ संदेह हुआ तो डीएसपी केडी शर्मा भी पहुंचे। संदेह के बाद मृतक की पत्नी से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने सारा सच उगल दिया। महिला ने बताया कि उनकी अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। एक बार फिर यही कहानी दोहराई जा रही थी। निकिता ने तैश में आकर अपने पति अशोक पर लोहे की रॉड से हमला किया। इस दौरान सिर पर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने इस केस को ट्रेस कर आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पत्नी को पुलिस के द्वारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed