फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   without snow apple can be damage

बिना बर्फबारी सेब फसल पर संकट

Thu, 14 Jan 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 14 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
without snow apple can be damage

जनवरी माह का पहला पखवाड़ा बीत चुका है, लेकिन इस साल बर्फबारी पर्याप्त रूप से नहीं हुई है। हालांकि, ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी तो हुई लेकिन अधिकतर सेब बगीचों वाले इलाकों में पर्याप्त हिमपात नहीं हुआ है। ऐसे में बगीचों में पर्याप्त नमी के अभाव के कारण कई बीमारियों के पनपने की आशंका है। वहीं, खाद भी उचित तरीके से तौलियों में घुल नहीं पा रही है। समय पर बर्फबारी नहीं हुई तो कई कीट पतगों के पनपने की आशंका और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


गत साल बर्फ बारी दिसंबर माह ही पड़ी थी। जिसके कारण समय पर चिलिंग आवर्स भी समय पर पूरे हुए थे और सेब की फ सल भी चौखी हुई थी। मगर इस साल बर्फबारी तो दूर, बारिश भी वक्त पर नहीं हो रही है। जानकारों की मानें तो बर्फबारी का होना सेब की फसल के लिए अति आवश्यक हैै। बर्फबारी से सेब के पौधों में लगने वाली कई बीमारियां खत्म हो जाती हैं। वहीं, कई कीट भी मर जाते हैं।
विज्ञापन


घाटी के बागवान अमित, कमल, जोगिंद्र, रोशन, केहर सिंह, जितेंद्र, राज आदि का कहना है कि इस साल का मौसम काफी शुष्क चल रहा है। इसके चलते बगीचों में मनमाफि क नमी नहीं है। ऐसे में खाद और गोबर भी सही तरीके से घुल नहीं रहा है। उद्यान विभाग के विकास अधिकारी उत्तम पराशर का कहना है कि जनवरी और दिसंबर में बर्फबारी का होना सेब फसल के लिए जरूरी है। इस साल का मौसम अभी तक अनुकूल नहीं है, मगर जनवरी और फरवरी में बर्फबारी हो जाती है तो इसकी कमी पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed