{"_id":"c6c659ca9cfa99075554cabec5b68552","slug":"without-high-profile-tourist-buisnessmen-disappointed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई प्रोफाइल टूरिस्ट न आने से ठहरा पर्यटन कारोबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई प्रोफाइल टूरिस्ट न आने से ठहरा पर्यटन कारोबार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 19 Dec 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली के लिए एयर इंडिया ने 70 सीटर आधुनिक इंजन से लैस एटीआर-72 हवाई सेवा शुरू कर रखी है। लेकिन, यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ने से मनाली के पर्यटन कारोबारी काफी मायूस हैं। कारोबारियों ने एयर इंडिया अथॉरिटी से किराए में फेरबदल करने की मांग की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 16 जनवरी को यह सेवा शुरू की गई थी। उस समय से लेकर आज तक एयर इंडिया के इस विमान में 45 से ऊपर यात्री नहीं पहुंच पाए। हालांकि, लंबे समय से 70 सीटर हवाई जहाज की सेवाएं शुरू करने के लिए जद्दोजहद चल रही थी, जो पूरी भी हो गई थी। लेकिन, यात्रियों की संख्या न बढ़ने से पर्यटन कारोबार को झटका लगा है। जब यह विमान सेवा शुरू हुई थी तो उस समय उम्मीद जगी थी कि कुल्लू-मनाली के पर्यटन व्यवसाय को भी पंख लगेंगे और बड़ा विमान उतरने के कारण हाई प्रोफाइल सैलानियों का आगमन बढ़ेगा। लेकिन, इतने महीनों में कुल्लू-मनाली आने वाले वीआईपी पर्यटकों की संख्या 40-45 तक ही रही। जबकि, यह विमान दिल्ली से कुल्लू 50 से अधिक और 35 से अधिक दिल्ली यात्री ले जाने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन
लिहाजा, जिस तरह से यात्रियों के आने-जाने का क्रम एक जगह टिक गया है, इससे लगता है कि इसमें किराये में फेरबदल करने की जरूरत है या अन्य किन्हीं कारणों से यात्री इसमें यात्रा करना पसंद नहीं कर रहे हैं। हवाई अड्डा भुंतर में तैनात एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर दिनेश भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली-भुंतर के बीच उड़ानें नियमित भरी जा रही हैं। हर दिन 40-45 यात्री भुंतर एयरपोर्ट में उतर रहे हैं।
विज्ञापन