फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   winter

विंटर कार्निवाल में दिखी देशभर की संस्कृति

Mon, 02 Jan 2017 10:38 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Mon, 02 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
winter
winter carniwal - फोटो : अमर उजाला

छठे राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल में सोमवार को मनाली के माल रोड पर देशभर की संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस दौरान देशभर से आए सांस्कृतिक दल, युवक मंडल तथा कुल्लू जिला की महिलाओं ने भाग लिया। कार्निवाल के पहले दिन मनाली के मॉल पर देश-विदेश से आए पर्यटकों का भी भारी हुजूम देखने को मिला और स्थानीय व देशभर की संस्कृति से रूबरू हुए। उझी घाटी के अलावा अन्य इलाकों से आए लोगों ने भी विंटर कार्निवाल का भरपूर आनंद उठाया। स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक कुल्लवी वेशभूषा में सजकर भाग लिया जो सैलानियों के लिए आकर्षक का केंद्र रहा। मनाली क्षेत्र की महिलाओं ने लुप्त हो रही चावल की खेती की झांकी को लोगों ने खूब सराहा। चचोगी, नेरी, मनसारी, दशाल, सियाल तथा बलसारी आदि महिला मंडलों ने पारंपरिक खेती कोदरा, काउणी, बिथू, सलियारा, सोयाबीन तथा जौ आदि फसलों को बचाने का संदेश दिया।

विज्ञापन


मनाली महिला मंडल ने झांकी द्वारा बेटी बचाओ को संदेश देकर प्रेरित किया। विंटर कार्निवाल के इस भव्य आयोजन में घाटी के 77 महिला मंडलों ने भाग लिया। पट्टू-ढाढू समेत पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर आई। जिन्हें देखने के लिए पर्यटक बेहद उत्सुक रहे। पर्यटकों के लिए विंटर कार्निवाल का पहला दिन बेहद उत्साह भरा रहा। मॉल रोड पर निकली झांकी को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद किया। इन खूबसूरत पलों को सेल्फी के साथ सोशल मीडिया में भी अपडेट किया। ठंड के बीच पर्यटक भी झांकी देखने के लिए डटे रहे। हालांकि गत दिन मौसम के रूख को देखकर सोमवार को बर्फबारी होने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन मौसम के दगा देने से पर्यटक मायूस रहे। हालांकि विंटर कार्निवाल के बीच पर्यटकों ने जमकर मस्ती की। दिनभर रौनकों के बीच पर्यटक स्थानीय संस्कृति से रूबरू हुए। पर्यटक राजेेंद्र कौशल, मनोज सहगल, अनुराग श्रीवास्तव, पूजा, अमरावती, केवल सिंह, लावणय समेत अन्य बताया कि विंटर झांकियां देख मन प्रसन्नचित हो गया। कुल्लू की संस्कृति बेहद प्यारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed