फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Will expose police recruitment papers as soon as they come to power: Sukhu

सत्ता में आते ही पुलिस भर्ती पेपर का पर्दाफाश करेंगे : सुक्खू

Tue, 16 Aug 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Will expose police recruitment papers as soon as they come to power: Sukhu
कुल्लू के रथ मैदान में कांग्रेस पार्टी के आजादी की गौरव यात्रा के दौरान पहुचें कार्यकर्ता।-संवा? - फोटो : Kullu
कुल्लू। प्रदेश प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस पुलिस भर्ती पेपर का पर्दाफाश करेगी। उन्होंने कहा भाजपा ने पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के पेपर को बेचा है। इसमें पुलिस के अधिकारी और अन्य भी शामिल हैं। सुक्खू ने कहा प्रदेश कांग्रेस एक है, कोई भी मुख्यमंत्री के पद के लिए दौड़ में नहीं है।
विज्ञापन

शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य ने कहा कि सीएम ने मंडी हमारी बोलकर क्षेत्रवाद का नारा दिया है। यह मंडी वालों की मंडी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही हर विस क्षेत्र के लिए दस-दस करोड़ की राशि दी जाएगी। इसमें लोगों को ऋण देने का प्रावधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

55 सीटें जीतेंगे : खीमराम
हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने कहा कि अब 50 नहीं 55 से अधिक सीटें लेकर कांग्रेस सरकार बनाएी। उन्होंने कहा निकम्मी सरकार को अब विदाई देने का समय आ गया है। पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ने कहा कि अब चुनाव का समय है। भाजपा ने देश की संपत्ति को बेचने का काम किया। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed