फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Will attract the youth of Lahaul in the army: KP Singh

सेना में लाहौल के युवाओं को करेंगे आकर्षित : केपी सिंह

Fri, 27 Sep 2024 10:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Will attract the youth of Lahaul in the army: KP Singh
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में मेजर जनरल केपी सिंह ने कहा कि सेना में अग्निवीरों के रूप में जिले से अधिक प्रतिनिधित्व के लिए युवाओं को आकर्षित करने के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को केलांग में उपायुक्त राहुल कुमार, एआरओ मंडी और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में यह बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान लाहौल-स्पीति के युवाओं की भारतीय सेना में भर्ती से संबंधित मुद्दों एवं अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। मेजर जनरल ने कहा कि एआरओ मंडी ने जिले के केलांग, उदयपुर और काजा क्षेत्रों में व्यापक आउटरीच गतिविधियां चलाकर पर्याप्त प्रयास किए हैं। लाहौल-स्पीति के युवा भारतीय सेना की डोगरा स्काउट्स और लद्दाख स्काउट बटालियन में शामिल होते हैं, जो अपनी अदम्य साहस और वीरता के लिए जाने जाते हैं। इस मौके पर एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed