फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   wike stunt at lauhal

बाइक स्टंट से साहसिक पर्यटन बढ़ाने के प्रयास

Sun, 11 Sep 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला कुल्लू
अमर उजाला कुल्लू Updated Sun, 11 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
घाटी में पहली बार साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाइक स्टंट जैसे खेलों का आयोजन किया गया है। रोहतांग राइडर संस्था ने बाइक रैली के बाद तोद घाटी के गैमूर में दूसरे दिन भागा नदी के किनारे बाइक स्टंट का आयोजन किया। वहीं, लद्दाख से आए प्रोफेशनल तीरंदाजों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। रोहतांग राइडर के संयोजक रिगजिन हायरप्पा और अध्यक्ष ज्ञलसन ठाकुर ने बताया कि घाटी में बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, पर्वतारोहण और ट्रैकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। देश के अलावा विदेशी पर्यटक भी इसके लिए घाटी की तरफ आकर्षित हों, इसके लिए इस तरह के आयोजन लगातार होना जरूरी है। संयोजक रिगजिन समफेल हायरप्पा ने बताया कि यह हिमाचल की पहली बाइकर एसोसिएशन है जिसके माध्यम से हर साल एक राइडिंग इवेंट आयोजित किया जाता है। रैली में कर्नाटक, केरल, गोआ, तमिलनाड़ु, चंडीगढ़, दिल्ली समेत हिमाचल के हर जिले से बाइकर भाग ले रहे हैं। रैली का मकसद घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देना, आपसी भाईचारा और सड़क सुरक्षा का संदेश देना है। इस मौके पर उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि युवा रैली के माध्यम से समाज को सुरक्षित ड्राइविंग के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें। रैली का समापन तोद घाटी के गेमूर गांव में पहुंच कर हुआ। दो दिवसीय रैली के मौके पर रविवार को बाइक स्टंट के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों
विज्ञापन

का आयोजन किया गया। जिसमें लायुर सुर संगम के साथ ही लद्दाख से आए कलाकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed