फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Why build houses apart from the villages, 'electricity' is far away

Kullu News: गांवों से अलग क्या बनाए घर, ‘बिजली’ हो गई दूर

Fri, 01 Mar 2024 04:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 01 Mar 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
Why build houses apart from the villages, 'electricity' is far away
देहुरीधार पंचायत के तीस परिवारों को नए मकान के लिए एक साल से नहीं मिल रहे कनेक्शन
विज्ञापन

सोलर लाइट से कर रहे गुजारा, कई बार अंधेरे में पड़ रहा रहना
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की ग्राम पंचायत देहुरीधार के 30 से अधिक परिवार एक साल से बिजली कनेक्शन के लिए तरस रहे हैं। परिवारों ने देहुरीधार पंचायत के गांवों से दूर अपने आशियाने तो बना लिए लेकिन अब उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड के पास बिजली मुहैया करवाने के लिए आवेदन तो किए हैं लेकिन कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। मजबूरी में लोग सोलर साइट से ही काम चला रहे हैं।

सैंज घाटी की ग्राम पचायात देहुरीधार के गुहिड़ी गांव के साथ लगते धारा पोरे और डुघा से मनियारु, भरोगी के साथ पटाहरा, बुलखी रुआड़ के साथ मझिणा और खाईण के समीप रूहण पचैडी से झुघडू तक इन परिवारों ने अपने नए मकान बनाए हैं। मकानों तक बिजली मुहैया करवाने के लिए दो से तीन किलोमीटर तार बिछानी पड़ेगी। लोगों ने बिजली बोर्ड के पास एक साल पहले बिजली कनेक्शन देने की मांग की है लेकिन इस पर अभी गौर नहीं किया गया है। ग्रामीण चेनू राम, संगत राम, कादशी देवी और डोले राम ने कहा कि कई बार उन्हें अंधेरे में रहना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि गांव से दूर बसे परिवारों को बिजली कनेक्शन मुहैया करवाया जाए।
विज्ञापन

...
जल्द ही इसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी और लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-जितेंद्र विष्ट, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed