{"_id":"6974fe42b8f6e8b8440f2d2b","slug":"white-disaster-outside-darkness-in-homes-snow-halts-life-kullu-news-c-89-1-ssml1012-167394-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बाहर सफेद आफत, घरों में छाया अंधेरा, बर्फ ने रोक दिया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बाहर सफेद आफत, घरों में छाया अंधेरा, बर्फ ने रोक दिया जीवन
Sat, 24 Jan 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 24 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से राहत के साथ दुश्वारियां भी बढ़ीं, सड़कें बंद होने से पैदल लग रही दौड़
कुल्लू में 280 से अधिक सड़कें, 600 ट्रांसफार्मर और 81 पेयजल योजनाएं प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चार महीने बाद भले ही बारिश और बर्फबारी से ड्राई स्पेल टूटा है लेकिन बर्फबारी के बाद लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों बर्फबारी के बाद जनजीवन ठहर सा गया है।
घरों के अंदर अंधेरा है, सड़क बंद और बाहर सफेद आफत है। सड़कें बंद होने से लोगों की आवाजाही ठप हो गई है। जरूरी काम के लिए लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। जिले कुल्लू में दो हाईवे समेत कुल 79 सड़क बंद हैं। सबसे अधिक मनाली डिविजन में 24 और निरमंड डिविजन में 34, कुल्लू में 11 और बंजार डिविजन में 10 सड़कें बंद हैं। लाहौल में 200 से अधिक संपर्क सड़कें बंद हैं। मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद ही सड़कें बहाल हो सकेंगी। उधर, जिले में 587 ट्रांसफार्मर अभी बंद हैं। सबसे अधिक मनाली क्षेत्र में 256 ट्रांसफार्मर बंद हैं। कुल्लू डिविजन में 146, और निरमंड में 75 ट्रांसफार्मर बंद हैं। कई गांवों में अंधेरा पसरा होने के कारण लोगों को मुश्किलें पेश आ रही हैं। हालांकि शनिवार को मौसम साफ बना रहा। ऐसे में कई क्षेत्रों रविवार तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने का अनुमान है।
बर्फबारी के बाद जिले में 81 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। हालांकि बर्फबारी-बारिश से पेयजल स्रोत रिचार्ज हुए हैं। गर्मियों के दौरान लोगों को पेयजल को लेकर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल शक्ति विभाग के कुल्लू डिविजन में 20, कटराईं डिविजन में 19, लारजी डिविजन में 16 और आनी डिविजन में 26 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
--
सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति को बहाल रखने के लिए विभागों को निर्देश दिए गए हैं। पर्यटकों और लोगों से आग्रह किया है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रुख न करें। पर्यटक अपने घरों को सकुशल लौट सकें, इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। - तोरुल एस रवीश, उपायुक्त