फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Where business was supposed to flourish, there was rot.

Kullu News: जहां कारोबार खिलना था, वहां पल रही सड़ांध

Wed, 29 Oct 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 29 Oct 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Where business was supposed to flourish, there was rot.
कुल्लू के ढालपुर में अतरराष्ट्रीय दशहरा व्यवसायिक परिसर की फैली गंदगी।-संवाद
अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक परिसर में नजर आ रहीं टूटी दीवारें, बिखरे शीशे और गंदगी
विज्ञापन

फायर सिस्टम नष्ट, शौचालय में बदली गैलरी, पड़ी हैं शराब और बीयर की खाली बोतलें
साढ़े पांच करोड़ के व्यावसायिक परिसर में खुली स्वच्छ भारत मिशन के दावों की पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान के किनारे साढ़े पांच करोड़ से बना अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक परिसर बदइंतजामी की मिसाल बन गया है।
जिस जगह रौनक और कारोबार की चमक दिखनी चाहिए थी, वहां अब टूटी दीवारें, बिखरे शीशे और गंदगी का साम्राज्य नजर आ रहा है। फायर सिस्टम नष्ट हो चुके हैं, गैलरी शौचालय में तब्दील हो गई है। गैलरी में खाली दुकानों के आगे नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। यहां शराब और बीयर की खाली बोतलें पड़ी हैं। यहां फैली गंदगी से लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। करोड़ों के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की हालत ने न सिर्फ प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि स्वच्छ भारत मिशन की सच्चाई भी उजागर कर दी है।
अभी इस परिसर का कार्य पूरा हुए ठीक से एक साल का समय भी नहीं हो पाया है लेकिन इसकी हालत दयनीय बना दी गई है। व्यावसायिक परिसर के एक छोर से दशहरा उत्सव से ठीक पहले सीढि़यां बनाई हैं, इनके भी दो स्टेप टूट गए हैं। इससे लोगों को उतरना मुश्किल हो रहा है और हादसा होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

--
लोग बोेले, शुरुआत में ही ऐसा हाल तो आगे क्या होगा
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा व्यावसायिक परिसर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि शुरुआत में ही व्यावसायिक परिसर का यह हाल है तो आने वाले सालों में इसकी क्या दशा होगी। लोगों ने कहा कि करीब एक महीने से दशहरा उत्सव के लिए ढालपुर मैदान में दुकानें लगाए बैठे कारोबारी और खरीदारी करने आने वाले लोग इस परिसर की गैलरी में शौच करने जा रहे हैं। इससे स्वच्छ भारत मिशन को भी सरेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
200 से ज्यादा सफाई कर्मी तैनात करने का था दावा
दशहरा उत्सव के दौरान दो सौ से अधिक सफाई कर्मचारियों को तैनात करने का दावा किया गया था। सफाई व्यवस्था ठीक करने की भी बात कही थी लेकिन यहां इसका उल्टा देखने को मिल रहा है। हालांकि इस परिसर के एक छोर में धरातल मंजिल में सुलभ शौचालय है बावजूद इसके लोग परिसर की ऊपरी मंजिल में खाली दुकानों के शटर के आगे शौच करने जा रहे हैं। इससे सफाई व्यवस्था की पोल खुल रही है।

--
व्यावसायिक परिसर में ऐसी गंदगी को लेकर अभी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मौके पर जाकर इसका समाधान किया जाएगा। व्यावसायिक परिसर के रखरखाव का जिम्मा नगर परिषद के पास ही है लेकिन अभी इसकी स्थिति को लेकर ऐसी कोई जानकारी नहीं है। - चंदन प्रेमी, उपाध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed