{"_id":"684eff2efc77d20e2f0b0473","slug":"when-tourists-came-on-weekends-traffic-jams-slowed-down-the-speed-of-vehicles-kullu-news-c-89-1-ssml1012-150002-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वीकेंड पर सैलानी आए तो ट्रैफिक जाम ने रोक दी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वीकेंड पर सैलानी आए तो ट्रैफिक जाम ने रोक दी वाहनों की रफ्तार
Sun, 15 Jun 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी के कसोल में लगा पर्यटक वाहनो का जाम। इससे पर्यटको और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत
कुल्लू-मनाली की सड़कों पर जगह-जगह लग रहा जाम, स्थानीय लोग भी हो रहे परेशान
मनाली, बंजार, कसोल, मणिकर्ण में गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने से रेंग-रेंग चल रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में वीकेंड पर हजारों सैलानियों के कुल्लू-मनाली पहुंचने से सड़कें जाम हो गई हैं। मनाली, बंजार, कसोल, मणिकर्ण जैसे पर्यटन स्थलों पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की अधिक संख्या के चलते कई जगहों पर सड़क में वाहन रेंगते रहे।
भुंतर-मणिकर्ण सड़क में कसोल के समीप लंबा जाम लगा। चोज के लिए वाहनों की लंबी-कतारें लगी रहीं। जाम के चलते स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकाें को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कसोल और आसपास भारी संख्या में पर्यटक रविवार को पहुंचे थे। साथ ही बंजार में भी एनएच- 305 में जाम की स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 305 में बंजार और मंगलौर के मध्य में जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते तीर्थन घाटी और बंजार जा रहे पर्यटक परेशान रहे। इसी तरह मनाली से भारी संख्या में पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल घाटी में पहुंचे। मनाली में भी वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
गौर रहे कि जिले में वीकेंड पर करीब 50,000 पर्यटक पहुंचे थे। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक कुल्लू की ठंडी वादियों में पहुंच रहे हैं। वाहनों की अधिक संख्या के चलते सड़कों में लग रहा जाम पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस की ओर से यातायात नियंत्रित करने के लिए जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने पर्यटकों से भी अपील की है कि वे वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा न करें।
विज्ञापन
--