फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Wheels of vehicles stopped on 31 roads of the district due to rain, Landslide on Jari Malana road, stones falling in forelane, Apple plucking affected for the second consecutive day due to rain

बारिश से जिले की 31 सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये

Sat, 11 Sep 2021 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped on 31 roads of the district due to rain, Landslide on Jari Malana road, stones falling in forelane,  Apple plucking affected for the second consecutive day due to rain
ग्राम पंचायत जिंदौड़ में पहाड़ी से सड़क पर गिरे पत्थर - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। शनिवार को मौसम दिनभर परिवर्तनशील बना रहा। सुबह के समय बारिश के बाद दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। बारिश के बाद जिला कुल्लू में 31 सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। सेब सीजन के बीच बारिश से सड़कें बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद देउठा जाबली सड़क, नेशनल हाईवे कुल्लू मनाली से बराण सड़क, ब्रौ पोशणा चकलोट सड़क, मांगटा-कुशवा, चोउरधार-पनेउ सड़क आदि सड़कें बारिश से बंद चल रही हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने में जुटा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि वीरवार को हुई बारिश के बाद जिला में महज तीन सड़कें ही बंद हुई थीं। शुक्रवार को भारी बारिश से बंद होने वाली सड़कों की संख्या 31 तक पहुंची। वहीं जिला में कई जगह भूस्खलन भी हो रहा है। ऐतिहासिक गांव मलाणा को जोड़ने वाली जरी-मलाणा सड़क में भी पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। बड़े पत्थर सड़क में आने से मलाणा के लिए यातायात प्रभावित हो गया है। नेशनल हाईवे तीन में जिया से रामिशला के बीच पत्थर गिर रहे हैं। पत्थर गिरने से फोरलेन में सिर्फ एक तरफ ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। पहाड़ी की तरफ टू लेन सड़क बंद है। बारिश के चलते मनाली सहित समूची घाटी में सेब का तुड़ान प्रभावित हुआ। घाटी के बागवान जगदीश पुरोहित, मोहन लाल, रेवत राम ने कहा कि उन्होंने सेब का तुड़ान कुछ दिन पहले ही शुरू किया था लेकिन बारिश के चलते उन्हें तुड़ान रोकना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुुक्त आशुतोष गर्ग ने मौसम को देखते हुए लोगों को नदी नालों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बरसात में भूस्खलन का खतरा रहता है। इसलिए लोग रात्रि के समय यात्रा से परहेज करें। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन की टीम को अलर्ट रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed