फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Wheels of vehicles stopped for two hours on Chandigarh-Manali highway

Kullu News: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दो घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये

Sat, 30 Nov 2024 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 30 Nov 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped for two hours on Chandigarh-Manali highway
मनाली के समीप लगा पर्यटक वाहनों का लंबा जाम।-संवाद
मनाली (कुल्लू)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे तीन पर आलू ग्राउंड के पास शुक्रवार देर शाम को दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

वहीं, वाहनों के बीच टक्कर के बाद कुल्लू-मनाली हाईवे तीन पर करीब दो घंटे तक यातायात थमा रहा।दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने तक पास लेने के लिए जगह नहीं थी। इस वजह से लंबा जाम लग गया। रांगड़ी से क्लाथ तक वाहनों की लाइनें लग गईं। वीकेंड पर मनाली पहुंचे सैकड़ों पर्यटक वाहनों के साथ स्थानीय लोग भी लगभग दो घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को आलू ग्राउंड और क्लाथ के बीच दो वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में आशुतोष सिंह गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) और योगिंद्र को हल्की चोटें आई हैं। वाहनों की टक्कर के बाद हाईवे तीन पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। रांगड़ी से क्लाथ तक दोनों ओर वाहनाें की लाइन लग गई। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। हिमानी, सपना, सीमा, अतुल और रोहित ने बताया कि वे लगभग दो घंटे जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक घोड़ा आने से वाहनों के बीच टक्कर हो गई। दोनों गाड़िया सड़क पर होने के कारण आवाजाही एकतरफा हो गई थी। इसके बाद वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed