फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Wheels of buses stopped due to road blockade

Kullu News: सड़कें फिर बाधित होने से थमे बसों के पहिये

Thu, 24 Aug 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Wheels of buses stopped due to road blockade
कुल्लू। जिला कुल्लू में दो दिन से बारिश का क्रम जारी है। इससे भूस्खलन और पहाड़ी दरकने से कई क्षेत्रों में सड़कें दोबारा अवरुद्ध हो गई हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों को बसों का संचालन अधिकतर रूटों पर बंद करना पड़ा है। एचआरटीसी के जिले में करीब 350 और निजी बसों के 150 रूट हैं, लेकिन जुलाई से इन रूटों पर समयसारिणी के अनुसार बसें नहीं चल पा रही हैं।
विज्ञापन

कुल्लू-मंडी हाईवे समेत संपर्क सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण ज्यादातर बसें खड़ी हो गई हैं। एचआरटीसी 190 और निजी बस ऑपरेटर 100 से अधिक रूटों पर बसें चला रहे थे, लेकिन बारिश से सड़कें दोबारा अवरुद्ध होने से एचआरटीसी 50 और निजी बस ऑपरेटरों को करीब 15 से 20 रूटों को बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन

मौसम खुलने पर भी वीरवार को एचआरटीसी ने 140 और ऑपरेटरों ने 90 रूटों पर ही बसों को भेजा है। खराब मौसम और बंद सड़कें ग्रामीणों की दिक्कतों को बढ़ा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पैदल ही कई किलोमीटर का सफर कर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि मौसम की बेरुखी के कारण बसों के संचालन में परेशानी आ रही है। जिन रूटों पर सड़कें दुरुस्त हैं वहां बसें भेजी जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed