फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Wheat seeds should have been given free to the farmers suffering from the disaster.

Kullu News: आपदा की मार झेल रहे किसानों को मुफ्त में देना चाहिए था गेहूं का बीज

Sat, 25 Oct 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 25 Oct 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Wheat seeds should have been given free to the farmers suffering from the disaster.
कुल्लू के लगघाटी में इन दिनों लहसुन की बिजाई के काम में जुटी महिलाएं।-संवाद
जिले के किसान बोले- सरकार ने बीज 7.50 रुपये किलो महंगा कर दिया जोर का झटका
विज्ञापन

मांग के अनुसार 1050 क्विंटल गेहूं का बीज पहुंचा, विभाग ने 30 प्रसार केंद्रों में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के किसान अभी आपदा की तबाही से उबर नहीं पाए थे कि अब उन्हें महंगे गेहूं के बीज ने झकझोर दिया है। जिले के किसानों ने गेहूं का बीज महंगा होने पर नाराजगी जताई है।
उन्होंने कहा कि आपदा से जूझ रहे किसानों के लिए सरकार को मुफ्त में गेहूं का बीज देना चाहिए था लेकिन इसके उलट सरकार ने बीज महंगा कर किसानों पर आर्थिक बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन

उधर, 1050 क्विंटल बीज जिले के 30 केंद्रों में पहुंच गया है लेकिन इसमें 7.50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसान मांग कर रहे हैं कि सरकार आपदा प्रभावित किसानों के लिए बीज पर सब्सिडी बढ़ाए या मुफ्त उपलब्ध करवाए। जिले के हजारों किसानों को इस बार गेहूं का बीज 7.50 रुपये किलो महंगा मिलेगा। विभाग ने बीज के दाम तय कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल करीब तीन माह तक भारी बारिश और आपदा के कारण कुल्लू में हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के पास जिले के किसानों की मांग के अनुसार करीब 1050 क्विंटल गेहूं बीज पहुंच गया है। इसे बंजार, कुल्लू, मनाली, आनी और निरमंड के करीब 30 प्रसार केंद्रों में भेज दिया गया है। जिले में 11,000 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई की जाती है। किसानों ने खेतों को जोतने का काम शुरू कर दिया है। बीज महंगा होने पर किसानों ने सरकार के प्रति रोष जताया है। सुनील कुमार, टेक सिंह, धर्म सिंह, प्रकाश ठाकुर, प्यारे लाल और दुनी चंद ने कहा कि सरकार ने गेहूं के बीज में भारी वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा को देखते हुए सरकार को बीज पर घटाने के बजाय अनुदान बढ़ाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जून से सितंबर तक आपदा के कारण मक्की, गोभी, प्लम, टमाटर, फूलगोभी, राजमा, माश, मटर, अनार और सेब को भारी नुकसान हुआ है। कई फसलों की पैदावार आधे से भी कम रह गई है। राजमा और माश की फसल को 75 प्रतिशत नुकसान हुआ है।
--
किसान इस बार आपदा से प्रभावित हैं। सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए। आपदा को देखते हुए सरकार को किसानों के लिए गेहूं का बीज मुफ्त देना चाहिए लेकिन सरकार ने एक बैग पर 300 रुपये रेट बढ़ा दिया है। - ढेवा राम किसान
--
आपदा के बीच गेहूं बीज का रेट नहीं बढ़ाना चाहिए था। सरकार को अनुदान बढ़ाकर इसे सस्ते भाव में किसानों को देना चाहिए। अभी भी सरकार गेहूं बीज के रेट में बदलाव कर इसे कम कर सकती है। - प्रेम ठाकुर, किसान

--
सुक्खू सरकार किसान विरोधी है। आपदा के दौरान सरकार को गेहूं बीज मुफ्त देना चाहिए। सरकार ने 300 रुपये की भारी वृद्धि कर किसानों को झटका दिया है। किसान सरकार को माफ नहीं करेंगे। -पूर्ण ठाकुर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमाचल किसान सभा राज्य कमेटी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed