{"_id":"0e95eb2cc960ba4b19feaac4aeb0ddea","slug":"welcome-to-winer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 07 Jan 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव परिणामों की मतगणना जिला मुख्यालय के प्राइमरी स्कूल खोरीरोपा में हुई। चुनाव परिणाम जानने के लिए प्राइमरी स्कूल खोरीरोपा में प्रत्याशियों के समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिला परिषद प्रत्याशी और पंचायत समिति सदस्य अपने समर्थकों के साथ चुनाव परिणाम जानने पहुंचे।
विज्ञापन
हालांकि, 8:30 बजे के बाद जैसे ही मतगणना शुरू हुई। इसके साथ-साथ लोगों की संख्या भी बढ़ती गई। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। चुनाव परिणाम निकलने के साथ ही यहां पर प्रत्याशियों का उनके समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर अभिवादन किया। गौरतलब है कि जिले में वीरवार को कुल्लू, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड ब्लॉक में जिला परिषद प्रत्याशियों और बीडीसी सदस्यों के लिए हुए चुनाव की मतगणना हो रही है।
विज्ञापन
पंचायत समिति के चौंग वार्ड से विजयी प्रत्याशी तुले राम ने कहा कि चुनावों में उन्हें जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के लिए उनके साथ भारी संख्या में समर्थक प्राइमरी स्कूल खोरीरोपा पहुंचे थे। इसके अलावा पतलीकूहल और बंजार में भी मतगणना की गई।
विज्ञापन