फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Weekend also remained deserted, less tourists arrived

Kullu News: वीकेंड भी रहा सूना, कम पहुंचे सैलानी

Mon, 28 Oct 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Weekend also remained deserted, less tourists arrived
मनाली (कुल्लू)। मनाली में पर्यटन कारोबार गति नहीं पकड़ पा रहा है। पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। इससे पर्यटन कारोबारी मायूस हैं। इस बार वीकेंड के तीन दिन में महज 1500 पर्यटक वाहन ही मनाली पहुंचे। रोहतांग जाने वाले वाहनों का आंकड़ा भी नाममात्र रह गया है। पर्यटन स्थलों में भी रौनक देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों को लें तो दशहरा उत्सव के दौरान मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 1000 के करीब पहुंच गया था लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे यह आंकड़ा घटने लगा। 22 अक्तूबर को 374, 23 को 415 और 24 अक्तूबर को 376 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। वीकेंड में 25 अक्तूबर को 529, 26 को 498 और 27 अक्तूबर को महज 388 पर्यटक वाहन मनाली आए। होटल कारोबारी, दुकानदार, टैक्सी ऑपरेटर सब मंदी की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन

होटल कारोबारी विवेक ने बताया कि कोविड के बाद मनाली में पर्यटन कारोबार फीका होता जा रहा है। दशहरा के दौरान गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से पर्यटक आते थे, लेकिन इस साल इन राज्यों के पर्यटकों की संख्या बहुत कम दिख रही है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली में पर्यटन कारोबार धीमा है। वीकेंड में भी पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed