फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   weather

मौसम खोलने पर सड़कों को बहाल करने का काम तेज

Thu, 23 Jan 2020 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
weather
कुल्लू/कोकसर। भारी बर्फबारी के बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल में बाधित सड़कों को बहाल करने का कार्य तीव्र गति से जिला प्रशासन ने शुरू कर दिया है। जिले में बंद पड़े 70 से अधिक मार्गों में से करीब 50 सड़कों को बहाल कर दिया गया है। जबकि, एनएच-305 के साथ अवरुद्ध चल रहे अन्य मार्गों को भी बहाल करने का काम युद्घस्तर पर शुुरू कर दिया गया है। इसके अलावा जिले में 80 बिजली ट्रांसफार्मरों से भी 80 फीसदी को रिस्टोर कर लोगों को राहत प्रदान की गई है। हालांकि, जिले के मनाली, बंजार और बाह्य सराज के दूरस्थ कई गांवों में बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान हैं। उधर, जनजातीय क्षेत्र स्पीति में लोक निर्माण विभाग के अनुसार अभी तक काजा से किब्बर-चिचिम तक सड़क खोल दी गई है। इसके साथ ही काजा से हिक्कम तक, शिचलिंग से डंखर और शिचलिग से माने तक भी सड़क को बहाल कर दिया गया है। वहीं, हिक्कम से कौमिक तक मार्ग शीघ्र खोल दिया जाएगा। विभाग ने दो डोजर और तीन जेसीबी मशीनें तैनात कर रखी हैं। बीआरओ ने अबतक एनएच पांच सुमदो से झुंडी नाला और लोसर से फलदार मैदान तक मार्ग को बहाल कर दिया है। एसडीएम जीवन सिंह नेगी ने कहा कि बर्फबारी से बंद सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। कृषि एवं जनजातीय प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि स्पीति क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हो गई थीं जिन्हें जिला प्रशासन ने अब बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। कहा कि मंडल में कुछ ट्रांसफार्मर भारी बर्फबारी के कारण काम नहीं कर पा रहे थे, जिनमें से कुछ को ठीक करके सुचारु कर दिया गया है। पिन वैली के मुद गांव की विद्युत आपूर्ति अब बहाल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed