फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   weather is changing due to envirnment change

पर्यावरणीय असंतुलन मौसम बदलाव का बड़ा हिस्सा: डॉ. वीके

Thu, 10 Mar 2022 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
weather is changing due to envirnment change
कुल्लू में जलवायु परिवर्तन के तहत चरम मौसमी घटनाओं पर दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन के पर उपस्? - फोटो : Kullu
कुल्लू। जलवायु परिवर्तन के तहत चरम मौसमी घटनाओं पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कुल्लू में शुरू हुआ। यह सम्मेलन जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण राष्ट्रीय संस्थान कुल्लू, चतुर्थ प्रतिमान संस्थान बैंगलोर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ जीबी पंत संस्थान कुल्लू में चतुर्थ प्रतिमान संस्थान बैंगलोर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीके गौड़ ने किया। सम्मेलन में दोनों संस्थानों के वैज्ञानिकों, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों, प्रदेश के विभिन्न भागों के अलावा बेंगलुरु से आए शोधार्थियों ने भाग लिया। डॉ. गौड़ ने कहा कि जलवायु पर व्यवस्थित ढंग से काम करना है। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को नियंत्रित करने व रोकने के लिए इसके बारे में गहन अध्ययन व जानकारी जरूरी है।
विज्ञापन

पर्यावरणीय असंतुलन मौसम बदलाव का बड़ा हिस्सा है और इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में ग्लेशियर, भूस्खलन, बादल फटने की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोधार्थियों की एवस्ट्रेक्ट ई. बुक जारी
डॉ. गौड़ ने पर्यावरणीय मुद्दे, चुनौतियां और इनसे निपटने के उपाय शीर्षक पर शोधकर्ताओं डॉ. आर लता, डॉ. राकेश कुमार सिंह और डॉ. केएस कनवाल कह पुस्तक का विमोचन किया। इसके साथ ही शोधार्थियों के अुनसंधान पेपर एवस्ट्रेक्ट ई. बुक को भी जारी किया।

चतुर्थ प्रतिमान संस्थान बेंगलुरू की निदेशक डॉ. देवी जाड़े ने जलवायु परिवर्तन के कारकों का डाटा विश्लेषण, प्रशिक्षण व मौसम पूर्व अनुमान की सभी जिलों में एक व्यवस्थित प्रणाली को विकसित करने की जरूरत पर बल दिया। इस अवसर पर अल्मोड़ा, जीबी पंत के निदेशक किरीत कुमार, जीबी पंत संस्थान कुल्लू के प्रमुख एवं वैज्ञानिक ई. आरके सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed