फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ways to keep adolescents away from substance abuse were outlined.

Kullu News: किशोरों को नशे से दूर रखने के उपाय बताए

Fri, 09 Oct 2026 05:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:22 AM IST
विज्ञापन
Ways to keep adolescents away from substance abuse were outlined.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट लाहौल-स्पीति की ओर से वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहलमा में बाल अधिकारों को लेकर एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. हीरा नंद ने की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहलमा की चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकिता ने किशोरावस्था में बच्चों को नशे से दूर रखने को लेकर जागरूक किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव, नशे की पहचान के लक्षण और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. हीरा नंद ने बताया कि हर बच्चे को चार प्रमुख अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छह से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्राप्त करना कानूनी अधिकार है। इस दौरान उन्होंने स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और बाल सेवा योजना के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed