फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water will be available 24 hours in Bhuntar, Rs 22 crore will be spent

Kullu News: भुंतर में 24 घंटे मिलेगा पानी, खर्च होंगे 22 करोड़

Mon, 21 Oct 2024 05:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Water will be available 24 hours in Bhuntar, Rs 22 crore will be spent
कुल्लू। अमृत योजना चरण-दो के तहत भुंतर शहर के लिए 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाने वाली पेयजल योजना का काम अब जल्द शुरू होने वाला है। बजट मंजूर होने के बाद पेयजल योजना को तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है। भुंतर शहर की इस पेयजल योजना पर 22 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वर्ष 2023 में जल शक्ति विभाग की ओर से इसका प्रपोजल बनाकर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा था, जिसे अब केंद्र की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। अब जल्द ही पेयजल योजना का काम टेंडर लगने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर राशि जारी की जाती है। अमृत योजना के पहले चरण में कुल्लू शहर को 24 घंटे पानी की सुविधा मिली थी। कुल्लू में करोड़ों की राशि पेयजल योजना पर खर्च हुई है। पेयजल योजना से भुंतर शहर में लोगों को खासकर गर्मियों के दौरान पेयजल की दिक्कत नहीं सताएगी। भुंतर शहर में आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में यहां पर पानी की मांग बढ़ रही है। दूसरी ओर भुंतर में लोग अब इस इंतजार में हैं कि कब पेयजल योजना का काम शुरू हो और लोगों को 24 घंटे पानी मिले।
विज्ञापन

...
क्या कहते हैं अधिकारी
भुंतर शहर की अमृत योजना चरण-2 के तहत बनने वाली पेयजल योजना को तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है। बजट स्वीकृत होने के बाद अब इसका टेंडर करने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। पेयजल योजना का भुंतर शहर की जनता को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
...


15,000 की आबादी होगी लाभान्वित
अमृत-2.0 योजना के अंतर्गत भुंतर के लिए 22 करोड़ रुपये से पेयजल आपूर्ति योजना से करीब 15000 की आबादी लाभान्वित होगी। नगर पंचायत भुंतर के तहत कुल सात वार्ड आते हैं। भुंतर शहर के इन वार्डाें की जनता को पेयजल योजना की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed