फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water supply stalled in Kullu city due to landslide

Kullu News: भूस्खलन...12 पंचायतों का संपर्क टूटा, कुल्लू शहर में पानी की आपूर्ति भी ठप

Thu, 04 May 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Water supply stalled in Kullu city due to landslide
कुल्लू के लगघाटी में खलाड़ानाला में भुस्खलन के चलते मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। लोग जरूर
कुल्लू। लगघाटी को जोड़ने वाली कुल्लू-लगवैली सड़क पर बुधवार रात को हुए भारी भूस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इससे लगघाटी की 12 पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। इसके अलावा शहर की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। वीरवार को दिनभर लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क बहाल करने में डटी रही। मगर बड़ी चट्टानों और सड़क का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से शाम पांच बजे तक भी मार्ग वाहनों के लिए बहाल नहीं हो सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर खलाड़ा में बुधवार रात करीब डेढ़ बजे अचानक पहाड़ी की तरफ से बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरीं, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, चट्टानों और मलबे की चपेट में खलाड़ा नाला-कुल्लू पेयजल योजना की पाइपलाइन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे शहर में लोगों को पानी का किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार सुबह के समय जैसे ही लोग अपने वाहनों को लेकर खलाड़ा नाला में पहुंचे तो यहां भूस्खलन के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण के अधिकारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों के पैदल जाने के लिए रास्ता बनाया। बड़ी चट्टानें और मलबा अधिक होने के कारण शाम पांच बजे तक भी सड़क वाहनों के लिए बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घाटी के लोगों ने प्रशासन से नाराजगी जाहिर की है कि तीन साल पहले भी इसी जगह पर भूस्खलन हुआ था। इसके बावजूद भूस्खलन को रोकने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक गौतम ने कहा कि सड़क को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। सड़क बहाल कर जनता को राहत प्रदान की जाएगी।


शहर में शेता फाट प्लांट से मिलेगी पानी की आपूर्ति
कुल्लू। खलाड़ा में भूस्खलन से कुल्लू शहर के लिए पानी की आपूर्ति करने वाली खलाड़ा नाला-कुल्लू पेयजल योजना भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पेयजल योजना के बंद होने से वीरवार को शहर में पेयजल की किल्लत रही। लोग पानी के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन शहर में कई जगह नल सूखे ही रहे। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि पेयजल योजना को ठीक करने के लिए कर्मचारी डटे हुए हैं, लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा। हालांकि शहर में पेयजल किल्लत से लोगों को जूझना न पड़े, इसके लिए शेता फाट प्लांट से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। हालांकि अखाड़ा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में फिर भी समस्या रहेगी। जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अमित ने कहा कि भूस्खलन के चलते शहर की पेयजल योजना काफी अधिक क्षतिग्रस्त हुई है। उसे सुचारू होने में कम से कम दो दिन लग जाएंगे। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की सप्लाई में कमी आएगी। शेता फाट प्लांट से रोटेशन पर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने शहर के लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed