{"_id":"57d19abe4f1c1b3d3b31a1fc","slug":"water-supply-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली बर्तनों के साथ आईपीएच का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली बर्तनों के साथ आईपीएच का किया घेराव
कुल्लू
Updated Thu, 08 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : Demo pic
बंजार की सैंज घाटी की लारजी पंचायत के बिहाली गांव में पानी की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि इस संबंध में कई बार सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया, बावजूद इसके अभी तक समस्या बरकरार है। गुस्साए लोगों ने वीरवार को लारजी स्थित आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता के कार्यालय में खाली मटकों और बाल्टी के साथ धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में 15 दिनों से पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही है। पानी की समस्या को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, फिर भी समस्या हल नहीं हुई है। वहीं लारजी पंचायत की प्रधान कांता देवी के नेतृत्व में दिए गए धरने में महिला मंडल के सदस्यों और पूर्व पंचायत समिति सदस्य झाबे राम ठाकुर ने भी भाग लिया। झाबे राम ठाकुर के अनुसार जब भी विभाग के अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी जाती है तो इस समस्या को हल करने के बजाए एक-दूसरे अधिकारी पर बात टाल दी जाती है।
विज्ञापन
ग्रामीण गौतमी देवी, दीवान सिंह, प्रेम सिंह, लाली देवी, नीरज सिंह, गुड्डू राम और लक्ष्मी ने बताया कि वह मीलों दूर स्थित प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढो-ढोकर थक गए हैं। पानी नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। उन्होंने आईपीएच को दो दिन का समय देते हुए कहा कि अगर गांव में पानी आया तो वह द्वारा विभाग घेराव करेंगे। वहीं इस संबंध में आईपीएच शमशी के अधिशाषी अभियंता बीएस गुप्ता ने कहा कि गांव को पानी क्यों नहीं आ रहा है इसकी रिपोर्ट मांगी गई है और साथ ही गांव को जल्द पेयजल बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन