फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   water

दो दर्जन गांव को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

Thu, 02 Feb 2017 10:31 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 02 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
water
खेत में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

जिला के दो दर्जन गांव को स्वच्छ पानी मिलेगा। इसके लिए आईपीएच विभाग कुल्लू ने कवायद तेज कर दी है और योजनाओं को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज दिया है। जिला की भल्याणी, भूमतीर व चौपाड़सा पंचायत के लिए आईपीएच 15.35 करोड़ खर्च करने जा रहा है। इसमें भल्याणी-भूमतीर उठाऊ पेयजल स्कीम जिस 14 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

विज्ञापन

 दूसरी स्कीम चौपाड़सा पंचायत को बहाव पेयजल का निर्माण 1.35 करोड़ रुपये से किया जाएगा। पेयजल की किल्लत से जूझ रही उपरोक्त पंचायतों के करीब दो दर्जन गांव को स्वच्छ पानी मिलेगा। आईपीएच विभाग द्वारा शुरू की गई कवायद से उपरोक्त पंचायतों के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


ग्रामीण राकेश कुमार, चंदे राम, अमर चंद, लीला प्रकाश, दलीप चंद, बालक राम, संगत राम तथा हीरा लाल ने कहा कि पानी की समस्याओं से परेशान ग्रामीणों को पानी की नई स्कीमों से लाभ मिलेगा। घाटी में नियमित पानी न मिलने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ता है। लेकिन अब पेयजल योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उधर, आईपीएच कुल्लू के कनिष्ठ अभियंता एवं उपरोक्त पेयजल स्कीमों पर काम कर रहे नरेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों स्कीमों की डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया है। अधिशाषी अभियंता केआर कुल्लवी और सहायक अभियंता सेस राम आजाद ने कहा कि आईपीएच विभाग लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने में प्रयासरत हैं। स्कीमों को सरकार की मंजूरी मिलने पर काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। उपरोक्त योजनाओं से तीन पंचायतों के करीब दो दर्जन ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed