फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water level of drains increased due to melting of snow, supply of dirty water

Kullu News: बर्फ पिघलने से नालों का बढ़ा जलस्तर, गंदे पानी की सप्लाई

Thu, 09 May 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Water level of drains increased due to melting of snow, supply of dirty water
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मैदानी इलाकों में गर्मी पड़ते ही अब पहाड़ भी तपने लगे हैं। नालों में जमा बर्फ तेजी से पिघलने लगी है। जल शक्ति विभाग के लिए गर्मी बढ़ते ही पहाड़ों पर पिघल रही बर्फ के बीच पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति मुख्यालय के केलांग कस्बे के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से शाक्स नाले से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। दिन के समय नाले में पानी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे पेयजल सप्लाई में पानी मटमैला हो रहा है। पानी मटमैला होने से जल शक्ति विभाग को दिन के समय पानी स्टोर करना मुश्किल हो रहा है। विभाग दिन के समय पानी स्टोर नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से फिल्टर बेड के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवा रहा है। मटमैले पानी के कारण लोगों को किसी तरह की समस्या पेश न आए, इसके लिए जल शक्ति विभाग की ओर से अन्य स्रोत मांशू और थाका से केलांग के लिए पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता केलांग संजू बोध ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि उपयोग के लिए पानी का भंडारण करें। किसी भी स्तर पर पानी का दुरुपयोग न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed