{"_id":"33d6e498f4ff95f76188eb9210b82e0c","slug":"water-bill-not-pay-with-in-15-day-connection-will-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में जमा न करवाया बिल तो कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में जमा न करवाया बिल तो कटेगा कनेक्शन
खराहल (कुल्लू)
Updated Fri, 14 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के
विज्ञापन
खिलाफ सख्ती बरतने का फैसला लिया है। विभाग ने जिले में 400 उपभोक्ताओं को
नोटिस भेज दिए हैं।
बिल जमा करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर बिल जमा नहीं करवाया तो फिर विभाग कनेक्शन काटना शुरू कर देगा। उपभोक्ताओं के पास विभाग की करीब 12 लाख की राशि फंसी हुई है।
जानकारी के अनुसार विभाग ने पानी के बिलों के भुगतान के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस जारी होने के बाद कई उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने आरंभ कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि विभाग की सरकारी कार्यालयों में लाखों की राशि फंसी हुई है। विभाग ने सरकारी विभागों को भी नोटिस भेजे हैं। आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता बीएल गुप्ता ने कहा कि कुल्लू जिले में उपभोक्ताओं के पास लगभग बारह लाख रुपये की राशि फंसी हुई है। विभाग ने 400 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।