Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Waste disposal will be easier in Bhuntar city, shredder machine installed

Kullu News: भुंतर शहर में कचरा निष्पादन होगा आसान, श्रेडर मशीन लगाई

Wed, 22 Oct 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 22 Oct 2025 05:26 AM IST
विज्ञापन
Waste disposal will be easier in Bhuntar city, shredder machine installed
खास खबर
विज्ञापन

कचरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटेगी श्रेडर मशीन
सीमेंट प्लांट भेजा जाएगा कचरा, लोगों को मिलेगी राहत
बलदेव राज

कुल्लू। भुंतर शहर में भी अब कचरे का निष्पादन होगा। नगर पंचायत भुंतर की ओर से श्रेडर मशीन स्थापित की गई है। श्रेडर मशीन प्लास्टिक और सूखे कचरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटेगी। इसके बाद इसे सीमेंट फैक्टरी के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए शहर का सारा कचरा एक जगह जमा करना पड़ रहा है। हालांकि श्रेडर मशीन अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।
नगर परिषद कुल्लू की तरह नगर पंचायत भुंतर को भी कूड़े के निष्पादन में दिक्कतें आ रही हैं। मनाली के रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में कचरा भेजा जाना बंद होने के बाद नगर पंचायत भुंतर को सूखा कचरा एक जगह एकत्रित कर इसे सीमेंट प्लांट बागा और अन्य प्लांट में भेजना पड़ रहा है। नगर पंचायत भुंतर के पास अपनी डंपिंग साइट नहीं है। डंपिंग साइट के लिए नगर पंचायत ने कई जगह प्रयास किए, लेकिन अभी तक योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। हालांकि नगर पंचायत की ओर से डंपिंग साइट तलाश करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। गौर रहे कि नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर का सारा कचरा पहले पिरड़ी डंपिंग साइट में जमा होता था। हाईकोर्ट के आदेश पर डंपिंग साइट में कचरा जमा करना बंद है। पिछले सात सालों से नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर की डंपिंग साइट की तलाश पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



क्या कहते हैं अधिकारी
श्रेडर मशीन लाई गई है। इसे अभी चालू किया जाना है। श्रेडर मशीन के लिए अतिरिक्त लोड की आवश्यकता पड़ रही है। इसके लिए बिजली बोर्ड को लिखा गया है और एस्टीमेट बनाया जा रहा है। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसे शुरू किया जाएगा। -हर्षित शर्मा, सचिव, नगर पंचायत भुंतर
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
नगर पंचायत भुंतर में कुल सात वार्ड हैं। सभी वार्डों से कचरा डोर-टू-डोर के आधार पर उठाया जाता है। नगर पंचायत का कूड़ा निष्पादन का काम आसान होगा। जिले के प्रवेशद्वार पर होने के चलते कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटक सबसे पहले भुंतर पहुंचते हैं। लोगों और पर्यटकों को दुर्गंध का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed