{"_id":"6a512ec6544a0e2a90051605","slug":"waiting-for-treatment-at-tegubehad-hospital-kullu-news-c-89-1-ssml1015-181113-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तेगूबेहड़ अस्पताल में इलाज के लिए इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तेगूबेहड़ अस्पताल में इलाज के लिए इंतजार
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के स्वास्थ्य खंड जरी के नागरिक अस्पताल तेगूबेहड़ में चिकित्सकों के दो पद रिक्त हैं। सदर विधायक के गृह क्षेत्र के अस्पताल में उपचार के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सकों की कमी के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को मजबूरन दस किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू जाना पड़ रहा है।
नागरिक अस्पताल तेगूबेहड़ में चिकित्सकों के छह पद स्वीकृत हैं। अस्पताल में केवल चार चिकित्सक ही तैनात हैं। इस कारण ओपीडी के अलावा रात्रि स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल की ओपीडी औसतन 250 से 280 के बीच रहती है। ओपीडी में चिकित्सक न मिलने के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है।
तीमारदार सुनील कुमार, प्रदीप शर्मा, आशीष, रागिनी, मालिनी, कृष्णा शर्मा, शकुंतला देवी ने कहा कि कम चिकित्सक होने के कारण उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से कुल्लू जाना पड़ता है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि तेगूबेहड़ अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग स्वास्थ्य निदेशालय और सरकार से की गई है।
विज्ञापन
0000