फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Waiting for bus service from Sainj to Shanshar for years

Kullu News: सैंज से शैंशर के लिए वर्षों से बस सेवा का इंतजार

Sat, 23 May 2026 05:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 05:06 AM IST
विज्ञापन
Waiting for bus service from Sainj to Shanshar for years
अब फिर बना चुनावी मुद्दा, पानी की समस्या भी उठाई
विज्ञापन


चंद माह ही मिली थी एचआरटीसी बस की सुविधा
महेंद्र पालसरा
न्यूली (कुल्लू)। घाटी में सैंज से शैंशर के लिए वर्षों से निगम की बस सेवा शुरू करने के लिए एक परमिट नहीं मिल पा रहा है। इस कारण शैंशर और देहुरीधार पंचायत के लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, चार वर्ष पहले इस रूट पर बस सेवा शुरू की लेकिन विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बस सेवा बंद कर दी गई। क्षेत्र के लोगों को निगम की ओर से तर्क दिया गया कि अभी इस बस को चलाने के लिए परमिट जारी नहीं किया गया है, जिसके चलते बस सेवा बंद की गई है। जैसे ही परमिट मिलता है तो बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। लोगों का कहना है कि अब चार साल का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक निगम इस रूट पर बस चलाने के लिए परमिट नहीं ले पाया है। क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भी प्रबंधन और प्रशासन पर इतना दबाव नहीं बना पाए हैं कि परमिट जारी किया जाए। ऐसे में यह मसला अब चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है। इसमें क्षेत्र में पंचायतों से लेकर जिला परिषद चुनाव के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों को भी परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि निगम की बस न चलने से निजी बसों में काफी भीड़ रहती है जो हादसे को न्योता दे रही है। क्षेत्र के लोगों ने अब सरकार से मांग की है कि जल्द इस रूट पर निगम की बस सेवा शुरू की जाए। लोगों का कहना है कि क्षेत्र वासियों की एक ही समस्या नहीं है बल्कि इसके साथ पीने के पानी के साथ सिंचाई के पानी की भी किल्लत है।
लोगों की समस्याएं नेताओं को सिर्फ चुनाव के समय याद आती हैं। आम दिनों में नेताओं को लोगों के हितों की पैरवी कर प्रशासन और सरकार से तालमेल बनाना चाहिए ताकि क्षेत्र की समस्याएं दूर हो सके।
विज्ञापन

विजय ठाकुर, तुंग
जन प्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रशासन और सरकार से बेहतर तालमेल बनाना चाहिए। इससे लोगों की समस्याओं को दूर करने में आसानी होती है और लोगों की दिक्कत को समय पर दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत ठाकुर, तुंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed