फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vote for Strong Democracy

मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मत का करें प्रयोग

Sat, 05 Nov 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vote for Strong Democracy
पार्वती घाटी के पीणी स्कूल में बच्चों को विस चुनाव में मतदान करने को लेकर जागरुक करती स्वीप टीम। ? - फोटो : Kullu
कुल्लू। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को पार्वती घाटी के दुर्गम गांव पीणी और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीणी में लोगों को मतदान को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के कुल्लू विधानसभा के नोडल अधिकारी पवन ठाकुर और सहायक नोडल अधिकारी बीर बहादुर के नेतृत्व में आम लोगों और स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा के चुनाव में बिना किसी भय, डर और लालच के स्वतंत्रता पूर्वक मतदान करें। इस संदेश को सभी अभिभावकों और रिश्तेदारों तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का विस चुनाव में ग्रामीण इलाकों में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य रखा है। इसके तहत स्वीप कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। जिससे भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे मजबूत और शक्तिशाली लोकतंत्र बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को ऐसे जन प्रतिनिधियों का चुनाव करना करना चाहिए जो ईमानदार, योग्य, अनुभवी, दूरदर्शी, कुशल नेतृत्व करने वाला, जनता के सुख और दुख में साथ देने वाले, निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने, जन कल्याण और राष्ट्र भक्त हो। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र और छात्राएं तथा बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed