फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Volunteers took training in adventure activities

Kullu News: स्वयंसेवियों ने लिया साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण

Mon, 17 Jun 2024 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Volunteers took training in adventure activities
झिड़ी में रूपी हिमालयन एडवेंचर ने दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्नो लैंड स्काउट्स एंड गाइड्स ओपन ग्रुप कुल्लू के रोवर तथा रेंजर स्वयंसेवियों ने साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया। स्वयंसेवियों ने झिड़ी में रॉक क्लाइबिंग, रैपलिंग, जुमारिंग और नदी के तेज बहाव को पार करना सीखा। रूपी हिमालयन एडवेंचर की ओर से झिड़ी में एक दिवसीय साहसिक गतिविधियों पर आधारित शिविर लगाया गया। इसमें स्वयंसेवियों ने विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया।

रोवर स्काउट लीडर बीजू ने कहा कि जिला कुल्लू प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील है। ऐसे में साहसिक गतिविधियों का ज्ञान आपात स्थितियों के दौरान किसी की जान बचाने में लाभदायक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रोवर और रेंजर स्वयंसेवियों ने भारी प्रवाह वाली नदी की जलधारा को पार करना, चट्टानों पर चढ़ना सीखा। इस दौरान टीम सहभागिता के उपाध्यक्ष राज सिंघानिया, रूपी हिमालयन एडवेंचर के संचालक पूर्ण, वरिष्ठ रोवर तेज सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed