फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Volunteers learned the role of police in a changing society.

Kullu News: स्वयं सेवियों ने जानी बदलते समाज में पुलिस की भूमिका

Sun, 28 Dec 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 28 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Volunteers learned the role of police in a changing society.
बंजार महाविद्यालय में स्वयं सेवियों ने नाटी से समां बांधा
विज्ञापन

संवाद न्यूूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई आवासीय शिविर का आयोजन कर रही है। शिविर के चौथे दिन रविवार को स्वयंसेवियों ने बदलते समाज में पुलिस की भूमिका के बारे में जाना।
सबसे पहले सुबह 4:30 बजे ध्यान सत्र आयोजित किया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर से बंजार स्थित दवाला मंदिर तक और पुनः महाविद्यालय परिसर तक प्रभात फेरी निकाली गई। ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र बंजार की बहन निमू, पुष्पलता तथा प्रियंका ने सृष्टि रचना पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया और सहज राजयोग अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

अकादमिक सत्र में थाना प्रभारी बंजार चंद्र शेखर ठाकुर मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने बदलते समाज में पुलिस की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विभिन्न घटनाओं पर आधारित बातों का उल्लेख करते हुए स्वयंसेवियों को समाज की कुरीतियों और पुलिस प्रशासन की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने सभी युवाओं को बंजार क्षेत्र में नशे की रोकथाम, यातायात प्रबंधन तथा सामाजिक बुराइयों को रोकने में अपना सशक्त योगदान देने के लिए तैयार रहने की बात भी की। सांस्कृतिक सत्र में स्वयं सेवियों ने कुल्लवी नाटी से समां बांधा। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आरके सिंह, जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed