फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Volunteers conducted a cleanliness drive in Ani.

Kullu News: आनी में स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Wed, 21 Oct 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Volunteers conducted a cleanliness drive in Ani.
आनी स्कूल में एनएसएस ​शिविर में बीएमओ के साथ स्वयंसेवक। संवाद
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव क्यार कॉलोनी और नागरिक अस्पताल आनी में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, सायंकालीन सत्र में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी कुंदन शर्मा और रेखा ठाकुर के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने क्यार कॉलोनी और नागरिक अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

उन्होंने रास्तों के किनारे उगी झाड़ियों को हटाया, रास्तों की मरम्मत की और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इस दौरान लोगों को अपने परिवेश को स्वच्छ रखने और सामुदायिक स्वच्छता में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। सायंकालीन सत्र में खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) आनी डॉ. भगवत मेहता ने मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधियां, नशे से दूरी और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। डॉ. मेहता ने कहा कि पौष्टिक भोजन, नियमित व्यायाम और खेलकूद को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही साफ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण अपनाकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने, परीक्षा के दबाव को समझदारी से संभालने, सकारात्मक सोच विकसित करने और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। कार्यक्रम के आरंभ में अधीक्षक दिग्विजय चौहान तथा कार्यक्रम अधिकारियों कुंदन शर्मा और रेखा ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कुंदन शर्मा ने शिविर की गतिविधियों और एनएसएस के सामाजिक सेवा संबंधी उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपप्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसएमसी उपाध्यक्ष रीना ठाकुर, सदस्य सोनिया ठाकुर, शिक्षिकाएं हीना ठाकुर और अर्चना, विद्यालय स्टाफ तथा एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed