फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Juani Mahadev also arrived to mark his presence at the Mahakumbh.

Kullu News: जुआणी महादेव भी महाकुंभ में हाजिरी भरने पहुंचे

Wed, 21 Oct 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Juani Mahadev also arrived to mark his presence at the Mahakumbh.
कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान पहुंचे आनी के देवता।-संवाद
खराहल (कुल्लू)। आराध्य देवता जुआणी महादेव अपने देवालय से बुधवार दोपहर बाद देव महाकुंभ दशहरा के लिए ढोल की थाप पर रवाना हुए और दशहरा उत्सव में पहुंचे। इससे पहले जुआणी महादेव के मंदिर में पहुंची पीणी की माता भागासिद्ध भी दशहरा उत्सव के लिए लाव-लश्कर के साथ रवाना हुईं।
विज्ञापन

इनके अलावा माता काली ओड़ी अरछंडी, माता दशमी वारदा, देवता ब्रिंडू, राउगी नाग, छमाहणी नारायण सैकड़ों हारियानों के साथ दशहरा उत्सव में शामिल हुए।
बीते मंगलवार और बुधवार को देवी-देवता अपने मंदिर से निकले और शाम को रघुनाथ की चाकरी में शामिल हुए। माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि माता अपने मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद सैकड़ों देवलुओं के साथ दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए निकलीं और रघुनाथ की रथ यात्रा में शामिल हुईं। सात दिनों तक अठारह करड़ू की सौह में अस्थायी शिविर में देवी-देवता विराजमान रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed