{"_id":"65c516194a3166959e03fabf","slug":"viral-patients-increased-due-to-cold-outbreak-kullu-news-c-89-1-ssml1015-116454-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ठंड के प्रकोप से बढ़े वायरल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ठंड के प्रकोप से बढ़े वायरल के मरीज
Thu, 08 Feb 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर मरीज़ो की भीड़ कम दिखी।-
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों की संख्या में 40 फीसदी तक कमी आई है। जो मरीज अस्पताल में उपचार करवाने पहुंच रहे हैं, उनमें वायरल फीवर के मरीज अधिक हैं। अस्पताल में इन दिनों लगभग 600 की ओपीडी चल रही है।
इनमें 250 से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। मरीजों में बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक है। बारिश-बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं चलने और सुबह-शाम ठंड अधिक होने के कारण लोग सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी की चपेट में आ रहे हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बर्फबारी से पूर्व मरीजों की संख्या 900 से 1000 से अधिक रहती थी, लेकिन विगत सोमवार से अस्पताल में मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली।
विज्ञापन
इसके बावजूद वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल की महिला रोग और शिशु रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट बदली है, जिसके कारण ठंड अधिक बढ़ गई है।
ऐसे में लोग एहतियात बरतें और मास्क का उपयोग करें। अस्पताल में मरीजों की संख्या कम हुई है, लेकिन वायरल के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होना चिंता का विषय है। विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे हैं। संवाद