फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vimal Negi did not sell his integrity: Ravi

विमल नेगी ने नहीं बेचा अपना ईमान : रवि

Thu, 03 Apr 2025 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 03 Apr 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Vimal Negi did not sell his integrity: Ravi
पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी विमल नेगी की रहस्यमय तरीके से हुई मौत पर केलांग में  कैंडल मार्च निका
इंसाफ के लिए केलांग में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता दिवंगत विमल नेगी को इंसाफ दिलाने और मामले की सीबीआई जांच के लिए केलांग में वीरवार को कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च में भारी संख्या में महिला और युवाओं ने हिस्सा लिया। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कैंडल मार्च का नेतृत्व किया। केलांग में जनजातीय संग्रहालय से पुलिस ग्राउंड तक शांति पूर्वक केंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दिवंगत विमल नेगी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

रवि ठाकुर ने कहा कि विमल नेगी एक ईमानदार अधिकारी थे। उन्होंने अपना ईमान नहीं बेचा। कहा कि दिवंगत के परिजन और पूरा हिमाचल मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार सीबीआई जांच से भाग रही है। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सीबीआई जांच से मामले की पूरी सच्चाई जनता के सामने आएगी। कैंडल मार्च के दौरान महिलाओं ने दिवंगत की आत्मा शांति के लिए बुद्धिस्ट प्रार्थना गाई। ठंड के बावजूद भारी संख्या में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष रिगजिन हायरपा, लाहौल मंडल अध्यक्ष तंजिन कटोच समेत कई पंचायतों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed